मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 19 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के साथ गुना जिले के अधिकारी कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक ली। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एसपी सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी बचत उत्सव का सभी विधानसभाओ में आयोजन करने, स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के साथ कहा, धूमधाम से किया जाए गोवर्धन पूजा का आयोजन।