रामपुर: जिला अस्पताल के गेट संख्या 2 के पास साइकिल चोर को लोगों ने पकड़कर पीटा, लेकिन वह लोगों से छुड़ाकर फरार हो गया
Rampur, Rampur | Oct 11, 2024 नगर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल गेट संख्या 2 के पास साइकिल सवार चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। चोर की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की । आरोपी चोर किसी तरह से लोगों से अपने आप को छुड़ाकर फरार हो जाने में कामयाब हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर 1:00 की बताई जा रही है ।घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी व थाने में कोई सूचना नहीं दी है ।