रामपुर: गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में MLA आकाश सक्सेना ने आज़म खान को लेकर कहा- उन्होंने शिक्षा को लेकर कोई काम नहीं किया
Rampur, Rampur | Oct 11, 2024 नगर विधानसभा से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि 2017 से पहले सरकारी स्कूलों में शिक्षा पर रामपुर में कार्य नही किया गया। तत्कालीन सपा सरकार में मनाए गए मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन कार्यक्रम का हवाला देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। आकाश सक्सेना गुरुवार शाम 4 बजे गांधी मैदान में आयोजित जनपदीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।