रामपुर: पुलिस अधीक्षक ने दशहरा को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े और व्यापक इंतजाम किए, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस
Rampur, Rampur | Oct 11, 2024 पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने दशहरा को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े और व्यापक इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे मीडिया से मुखातिब होकर पुलिस कार्यालय में कहा है कि हमने जहां-जहां रामलीला का मंचन हो रहा है, दशहरा के कार्यक्रम है मेला का आयोजन है। वहां पर पहले से ही पुलिस फोर्स को लगा दिया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स की पहनी नजर रहेगी ।