रामपुर: नगलिया कला मझरा गाँव की महिला को गाँव के व्यक्ति ने घर में घुसकर पीटा, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
Rampur, Rampur | Oct 11, 2024 थाना बिलासपुर क्षेत्र के नगलिया कला मझरा गांव में गांव के ही एक व्यक्ति ने एक महिला के घर में घुसकर पिटाई कर दी। महिला ने आज दोपहर 2:15 बजे पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक की तरफ से पीड़ित महिला को कहा गया है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कर आरोपी के विरुद्ध जरूर कार्येवाही की जाएगी।