Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
r4rajesh055
बिहार के दियारा में भी बढ़ी बेचैनी, कोसी-गंगा का जलस्तर बढ़ा तो सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन
Katihar, Katihar
| Aug 31, 2026
MORE NEWS
गंगा का पानी घटा, लेकिन यहां अब भी पानी की घेराबंदी में… 2 नाव तैयार, जरूरत पड़ने का इंतजार
Katihar, Katihar | Aug 31, 2026
*जीविका सुधा बिक्री केंद्र का हुआ शुभारंभ* *जीविका दीदी को मिल रहा रोजगार का साधन : डीएम* *. मनसाही प्रखंड के हफलागंज में खुला जीविका सुधा बिक्री केंद्र* *जीविका स्वयं सहयता समूह की दीदियाँ बन रहीं उद्यमी, जीविका सुधा बिक्री केंद्र की थाम रहीं बागडोर* कटिहार जिला के मनसाही प्रखंड के हफलागंज में सोमवार को जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने फीता काटकर जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। जिला पदाधिकारीने शुभारंभ पर इस केंद्र की संचालिका को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से कटिहार जिला के सभी पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोला जाएगा। कटिहार के मनसाही प्रखंड अंतर्गत हफलागंज में पहला "जीविका सुधा बिक्री केंद्र" का शुभारम्भ श्री आशुतोष द्विवेदी (भा. प्र. से.) जिलाधिकारी कटिहार के द्वारा फीता काटकर किया गया. जीविका संकुल संघ के द्वारा द्वारा इस बिक्री केंद्र हेतु मंजू देवी, जीविका दीदी का चयन किया गया है. शुभारम्भ के मौके पर उपस्थित समुदाय को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं के आजीविका संवर्धन में जीविका वेहतर भूमिका निभा रही है. इस हेतु चयनित लाभुक को जीविका द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 60,000 रु. का लाभ दिया जा रहा है जिससे सुधा केंद्र आसानी से स्थापित हो रही है. जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जिन लाभुकों का चयन हो गया है उन्हें भी कम्फेड द्वारा शीघ्रता से यह बिक्री केंद्र स्थापित कराया जाएगा. लोगों को इस केंद्र के माध्यम से सुधा का विभिन्न उत्पादआसानी से मिल सकेगा. बिहार सरकार के इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को औऱ बल मिलेगा महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा. कार्यक्रम में इन्द्र शेखर इन्दु, डी पी एम, जीविका, लिली कुमारी, वाई पी, लाइवस्टॉक, प्रिया राज, बी पी एम मनसाही, कम्फेड प्रतिनिधि सहित दर्जनों जीविका दीदियाँ औऱ ग्रामीण मौजूद रहे. *जीविका दीदियों के रोजगार की दिशा में यह सरकार का महत्वपूर्ण कदम है* । जीविका और कॉम्फेड (सुधा) के संयुक्त तत्वावधान में चयनित लाभार्थियों के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर संचालित की जाएगी। लाभार्थी जीविका दीदी ने बताया कि उन्हें जीविका सुधा बिक्री केंद्र मिलने से घर के पास ही रोजगार का साधन मिल गया है. पहले वे बेरोजगार थीं. जीविका सुधा बिक्री केंद्र के लिए पंचायतों में ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभार्थियों को जीविका सुधा बिक्री केंद्र का लाभ दिया जा रहा है। जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ ही जीविका सुधा बिक्री केंद्र का संचालन करेंगी. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभार्थी जीविका दीदियाँ इस केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की थीं. चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र की स्थापना के लिए 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है. उन्हें इस केंद्र की शुरुआत के लिए, 15 हजार रुपये का खुद की पूँजी लगानी है. जीविका सुधा बिक्री केंद्र, कटिहार जिला के ग्रामीण महिलाओं के उद्यमिता की दिशा में ठोस कदम साबित होगा. इस केंद्र से जीविका दीदियों को स्थायी रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहा है. वहीं, पंचायत स्तर पर उपभोगताओं को सुधा के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद (दूध, दही, लस्सी, मिठाई इत्यादि) आसानी से उपलब्ध हो रही है. 60 हजार की वित्तीय सहायता से लाभार्थी डीप फ्रीजर, विजी कूलर, प्रचार-प्रसार सामग्री, परिवहन खर्च इत्यादि वहन कर रहे हैं. वहीं, लाभार्थी द्वारा निवेश 15 हजार की राशि से डेयरी उत्पाद की खरीदारी की जा रही है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar JEEVIKA Bihar #katihar @topfans
Katihar, Bihar | Aug 31, 2026

कई दिनों से भूखा था… जब भूख बर्दाश्त से बाहर हुई तो कचरे में फेंका खाना ही बन गया सहारा। कहते हैं भूख इंसान से क्या-क्या नहीं करवा देती। यह तस्वीर इसी कड़वी सच्चाई को बयां कर रही है। कई दिनों से भूखे इस व्यक्ति को जब कहीं से खाना नहीं मिला, तो आखिरकार उसकी भूख ने उसे कचरे के ढेर तक पहुंचा दिया। किसी ने घर से बचा हुआ खाना आवारा पशुओं के लिए कचरे में फेंक दिया था। लेकिन जैसे ही इस भूखे व्यक्ति की नजर उस खाने पर पड़ी, वह खुद को रोक नहीं सका। उसने कचरे में पड़े उसी खाने को उठाया और अपनी भूख मिटाने लगा। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। सवाल सिर्फ उस व्यक्ति की मजबूरी का नहीं, बल्कि हमारी संवेदनशीलता का भी है—क्या हमारे आसपास कोई इंसान भूखा सो रहा है, और हमें इसकी खबर तक नहीं? भोजन की एक छोटी-सी थाली किसी की जिंदगी में बहुत बड़ा सहारा बन सकती है। खाना बर्बाद करने से बेहतर है, उसे किसी भूखे तक पहुंचा दिया जाए।
Katihar, Katihar | Aug 31, 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई* *जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जिले में आयोजित किये जा रहे ‘सहयोग शिविर’* *सभी अंचलाधिकारी गण को बाढ़ से निपटने हेतु सभी तैयारियां को पूर्ण करने का सख्त निर्देश। प्रशासन अलर्ट मोड में।* कटिहार, 31 अगस्त 2026, सोमवार। आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक एन आई सी सभागार में आहूत की गई। सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी गण उपस्थित रहें। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि "सबका सम्मान जीवन आसान"के तहत जन शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित समाधान तथा आमजन को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार जिले में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन लगातार किया जा रहा है। कटिहार जिले के अंतर्गत सभी प्रखंडों के ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यदि निर्धारित प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहता है, तो सहयोग शिविर का आयोजन अगले कार्य दिवस को निर्धारित स्थल पर किया जा रहा है। *ग्राम पंचायत स्तर पर होगा सहयोग शिविर का आयोजन* कटिहार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर के आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति एवं कार्यक्रम का विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित ग्राम पंचायत/स्थल पर उपस्थित होकर आमजन से प्राप्त शिकायतों, आवेदन-पत्रों एवं परिवाद-पत्रों को सुनेंगे तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। सहयोग शिविर के लिए विभिन्न तिथियों पालीवार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सहयोग शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्र एवं परिवाद-पत्रों को संबंधित पोर्टल पर Digitize करते हुए समयबद्ध रूप से निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। इस व्यवस्था से प्राप्त शिकायतों की ऑनलाइन प्रविष्टि, उनके निष्पादन की निगरानी तथा लंबित मामलों की समीक्षा को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि— निर्धारित तिथि एवं पाली के अनुसार अपने-अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। शिविर में प्राप्त सभी आवेदन एवं परिवाद-पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। शिकायतों एवं आवेदनों को संबंधित पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से Digitize करें। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव हो, उनका मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए निष्पादन सुनिश्चित करें। जिन मामलों में अन्य विभाग/कार्यालय से समन्वय आवश्यक हो, उन्हें संबंधित विभाग को भेजते हुए उसके निष्पादन की लगातार निगरानी करें। निष्पादित मामलों का समेकित प्रतिवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं। आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराएं। जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में अपनी शिकायत, समस्या अथवा आवेदन-पत्र लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को संभावित बाढ़ से निपटने हेतु सभी प्रशासनिक तैयारी को पूर्ण करते हुए सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बैठक में विभागों के बीच में समन्वय से संबंधित बातों को विशेष महत्व देते हुए विस्तार से समीक्षा जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। @topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Aug 31, 2026
बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)" के उद्देश्यों के अनुरूप कटिहार जिला में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के द्वारा समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 36 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar #goodgovernence
Katihar, Bihar | Aug 31, 2026
जिला स्तरीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के निर्देशालोक में जिला के मॉडल स्कूल में पहुंचकर पठन-पाठन की व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ-साथ बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कटिहार उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय ( मॉडल स्कूल) मल्हारिया, समेली के बच्चों के साथ मैथ्स और फिजिक्स विषय पर अध्ययन से सम्बन्धित चर्चा करते हुए विद्यालय के हो रहे पठन पाठन की जानकारी ली। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department #katihar
Katihar, Bihar | Aug 31, 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई* *जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जिले में आयोजित किये जा रहे ‘सहयोग शिविर’* *सभी अंचलाधिकारी गण को बाढ़ से निपटने हेतु सभी तैयारियां को पूर्ण करने का सख्त निर्देश। प्रशासन अलर्ट मोड में।* कटिहार, 31 अगस्त 2026, सोमवार। आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक एन आई सी सभागार में आहूत की गई। सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी गण उपस्थित रहें। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि "सबका सम्मान जीवन आसान"के तहत जन शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित समाधान तथा आमजन को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार जिले में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन लगातार किया जा रहा है। कटिहार जिले के अंतर्गत सभी प्रखंडों के ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यदि निर्धारित प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहता है, तो सहयोग शिविर का आयोजन अगले कार्य दिवस को निर्धारित स्थल पर किया जा रहा है। *ग्राम पंचायत स्तर पर होगा सहयोग शिविर का आयोजन* कटिहार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर के आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति एवं कार्यक्रम का विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित ग्राम पंचायत/स्थल पर उपस्थित होकर आमजन से प्राप्त शिकायतों, आवेदन-पत्रों एवं परिवाद-पत्रों को सुनेंगे तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। सहयोग शिविर के लिए विभिन्न तिथियों पालीवार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सहयोग शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्र एवं परिवाद-पत्रों को संबंधित पोर्टल पर Digitize करते हुए समयबद्ध रूप से निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। इस व्यवस्था से प्राप्त शिकायतों की ऑनलाइन प्रविष्टि, उनके निष्पादन की निगरानी तथा लंबित मामलों की समीक्षा को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि— निर्धारित तिथि एवं पाली के अनुसार अपने-अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। शिविर में प्राप्त सभी आवेदन एवं परिवाद-पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। शिकायतों एवं आवेदनों को संबंधित पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से Digitize करें। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव हो, उनका मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए निष्पादन सुनिश्चित करें। जिन मामलों में अन्य विभाग/कार्यालय से समन्वय आवश्यक हो, उन्हें संबंधित विभाग को भेजते हुए उसके निष्पादन की लगातार निगरानी करें। निष्पादित मामलों का समेकित प्रतिवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं। आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराएं। जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में अपनी शिकायत, समस्या अथवा आवेदन-पत्र लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को संभावित बाढ़ से निपटने हेतु सभी प्रशासनिक तैयारी को पूर्ण करते हुए सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बैठक में विभागों के बीच में समन्वय से संबंधित बातों को विशेष महत्व देते हुए विस्तार से समीक्षा जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #katihar #Goodgovernence
Katihar, Bihar | Aug 31, 2026