कुरूद: एंबुलेंस में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट करने वाले अज्ञात तत्वों पर पुलिस ने दर्ज किया अपराध
सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था जहां पर कुछ लोगो ने एंबुलेंस चालक से मारपीट की और एंबुलेंस में तोड़फोड़ भी की गई थी मामले में अब पुलिस ने अज्ञात लोगों पर अपराध दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है आपको बता दे कि सोमवार की रात अज्ञात वाहन ने कुरूद के ग्राम उमर दा के पास दो युवकों को ठोकर मार दी थी हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी