एत्मादपुर: गांव नंदलालपुर में पारिवारिक बंटवारे के विवाद में एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, युवक गंभीर रूप से झुलसा
Etmadpur, Agra | Jul 16, 2024 खंदौली क्षेत्र के गांव नंदलालपुर में पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगने से व्यक्ति झुलस ने कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने झुलसे व्यक्ति को आगरा एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां युवक का इलाज जारी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।