शुक्रवार के दिन शेखपुरा जिले के कसार पंचायत में महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत के कार्यों को देखने के लिए UNFPA एवं PCI के पदाधिकारी पंचायत सरकार भवन कसार एवं पुस्तकालय भवन पहुंचे जहां पंचायत की मुखिया सुजाता कुमारी ने भव्य स्वागत की। पंचायत में महिला हितैषी को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन, बिहार सरकार की टीम और केंद्र की टीम जांच पड़ताल किया था।शुक्रवार के दिन जिसमें प्रमुख रूप से स्पेन से डॉ अल्बर्ट, दिल्ली से रिचा शर्मा ,डॉक्टर अमृता मिश्रा, बिहार से ख्वाजा साद नूर,डॉक्टर रिशु प्रकाश,डॉ सुमित सरकार एवं शेखपुरा जिला से अमित पासवान, पप्पू कुमार एवं अंजनी कुमार राय मौजूद रहे। इस दौरान
कसार पंचायत के मुखिया सुजाता कुमारी पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर पंचायत सरकार भवन कसार में उनका भव्य स्वागत किया मौके पर पंचायत के ग्रामीण जनता देवेन्द्र कुशवाहा, बबीता देवी, रानी देवी, रामानंद कुशवाहा, रोहित कुमार और वार्ड सदस्य गण मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। पत्रकारों को स्पेन से आई डॉ अल्बर्ट ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शेखपुरा जिले के कसार पंचायत में महिला हितैषी को लेकर चिन्हित किया गया था। पंचायत में महिलाओं को लेकर विशेष ध्यान में रखते हुए चिन्हित किया गया। कसार पंचायत में पंचायत सरकार भवन, पुस्तकालय, स्ट्रेट लाइट का औचक निरीक्षण किया गया जहां सभी ठीक पाया गया।