सिंगरौली: जिले अंतर्गत तीनों जनपद की कुल 165 महिला सरपंचों का एक दिवसीय प्रत्यास्मरण प्रशिक्षण हुआ संपन्न
एक दिवसीय जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में 9 जुलाई को बैढ़न जनपद की 57 महिला सरपंचों ने , 10 जुलाई को देवसर जनपद की 42 महिला सरपंचों ने भाग लिया था तथा आज प्रशिक्षण के तीसरे एवं आखिरी दिन 11 जुलाई को चितरंगी जनपद की 66 महिला सरपंचों ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला सरपंचों का कहना है कि इस प्रशिक्षण से इन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।