सिंगरौली: डीपीसी के निरीक्षण में बंद मिले धौरहवा व खैरहनी विद्यालय, कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम होने पर जताई नाराजगी
जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र सिंगरौली के आर एल शुक्ला ने चितरंगी विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जहां प्राथमिक विद्यालय खैरहनी एवं धौरहवा में ताला लटका मिला। वहीं अन्य विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम होने पर शिक्षकों पर हिदायत देते हुए नसीहत भी दिया है।