सिंगरौली: बैरिहवा टोला के नाले के पानी में डूबने से ग्राम बौडिहार निवासी 10 वर्षीय मासूम बालिका की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बौडिहार निवासी एक 10 वर्ष की मासूम बालिका बैरिहवा टोला के नाले में नहाने गई। जहां गहरे पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। और अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।