सिंगरौली: एक पेड़ माँ के नाम अभियान में एसपी ने पुलिस लाइन सहित समस्त थाना क्षेत्र में कराया वृक्षारोपण,लगाए गए हजारो फलदार पेड़
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद सिंगरौली एसपी श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन पर चलाए जा रहे इस महाअभियान को गति देते हुए समस्त थाना एवं चौकियों के परिसर में वृक्षारोपण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस लाइन पचोर में वृहद वृक्षारोपण किया गया वहीं आज जिले भर में हजारों पेड़ लगाए गए।