सिंगरौली: एनसीएल ने सीएसआर तहत सिंगरौली के युवाओं के कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु किया एमओयू
बुधवार को भारत सरकार की संकल्प योजना के अंर्तगत कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने जिला प्रशासन, सिंगरौली के साथ एक एमओयू किया है ।नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से महाप्रबंधक जयंत क्षेत्र राजीव कुमार एवं जिला प्रशासन सिंगरौली की ओर से प्राचार्य शासकीय औद्यौगिक संस्थान, सिंगरौली मकर ध्वज चौहान ने उक्त एमओयू पर हस्ताक्षर किए।