सिंगरौली: परिवहन विभाग ने बिना परमिट के चल रहे आठ हाईवा वाहन किया जप्त, सुनहरी कोलयार्ड के नीलकंठ ट्रांसपोर्ट का मामला
जिला परिवहन अधिकारी ने सुलियरी कोल माइंस में वाहनों की जांच की। जहां मान इवाम एवं नीलकंठ ट्रांसपोर्ट के 8 हाइवा वाहन जप्त किए गए हैं। आरटीओ के अनुसार जांच के दौरान एमपी का टैक्स नहीं जमा किया गया था और मौके से परमिट सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं।