भभुआ: भभुआ में पावन प्रज्ञा पुराण कथा और 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
Bhabua, Kaimur | Apr 9, 2026 भभुआ में पावन प्रज्ञा पुराण कथा व 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया है। आज गुरुवार को 10:30 बजे पटेल कॉलेज परिसर से श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा शहर से होते हुए राजेंद्र सरोवर पहुंची जहां पर विधि विधान के साथ कलश में जलभरी की गई।