करेड़ा: मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ₹12.78 लाख की ठगी, करेड़ा पुलिस ने असम से आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस थाना करेड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को असम से गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपु बोरगोहैन (28) निवासी डिब्रूगढ़ (असम) को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के अन्य मामलों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।