जीआरपी इंदौर का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 800 से अधिक पौधे लगाए
इंदौर।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीआरपी इंदौर ने बुधवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेलवे राजा बाबू सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत जीआरपी के थाना, चौकी और आरआरपी लाइन परिसर में 800 से अधिक फलदार, छायादार एवं स्वदेशी पौधों का रोपण किया गया।
अभियान में 282 अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बादाम, पपीता, गूलर, शहतूत, कटहल, सहजन, जामुन, आम, इमली तथा त्रिवेणी (पीपल, बरगद और नीम) सहित कई पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
मुख्य कार्यक्रम आरआरपी लाइन इंदौर में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक रेल अरविंद तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लवली सोनी, अतिरि
Indore, Indore | Jul 1, 2026