मुगलसराय: मुगलसराय सर्कस रोड के पास तेज रफ्तार स्कूल बस का कहर, दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
मुगलसरायके सर्कस रोड के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने दो छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक बस समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुँचाया । सोमवार दोपहर 02 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की वाहन तलाश जारी है । घटना के बाद एक बार फिर अवैध स्कूली वाहनों और परिवहन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।