श्री गंगानगर: फिरौती के लिए ज्वेलर्स को धमकी देने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 9, 2026
श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में फिरोती के लिए ज्वेलर्स को धमकी देने के मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए शनिवार को दोपहर 1:00 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी प्रदीप और दीपक को गिरफ्तार किया गया है।इससे पहले इसी प्रकरण में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।