बाह: बिजौली गांव में नीम के पेड़ की छंटाई के दौरान युवक गिरा, गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर
थाना बाह क्षेत्र के बिजौली गांव में घर में लगे नीम के पेड़ की छंटाई के दौरान डोरीलाल (पुत्र अगनलाल) गंभीर हादसे का शिकार हो गए। छंटाई के काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से डोरीलाल पेड़ से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।परिजनों ने तुरंत उनकी हालत को देखते हुए उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाह में भर्ती कराया।