बुढ़नपुर: अतरैठ बाजार में जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, जिम्मेदार लोगों से कार्रवाई की मांग
आजमगढ़ जिले के विकासखंड कोयलसा के अतरैठ बाजार के ग्रामीणों ने सड़क पर जल जमाव को लेकर विरोध प्रदर्शन आज दिन शनिवार को 2:00 बजे किया है ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जल जमाव हो जा रहा है रोजाना लोग गिर पड़ रहे हैं चोटिल हो जा रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं यदि शिकायत हमारी नहीं सुनी गई तो हम लोग ब्लॉक का घेराव करेंगे