उदवंत नगर: स्थानीय उदवंतनगर बाजार स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी प्रांगण में 28 मार्च से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ जलभरी के साथ होगा शुरू
भोजपुर जिले के उदवंतनगर में 28 मार्च से जलभरी के साथ लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की शुरुआत होगा। जो 5 अप्रैल तक चलेगा। जिसकी तैयारी यज्ञ समिति द्वारा तेज कर दी गई है। महायज्ञ संतश्री स्वामी देव् नारायणाचार्य स्वामी जी महाराज उर्फ दया बाबा के सानिध्य में होगा। महायज्ञ की शुरुआत होते ही पूरा क्षेत्र भक्ति माहौल हो गया है।