पहाड़ी: कैथवाड़ा में ऑपरेशन पृथ्वी के तहत बड़ी कार्रवाई, हाइवा किया गया जब्त; 2 गिरफ्तार
डीग एसपी के निर्देश में ऑपरेशन पृथ्वी के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री से भरे एक हाइवा ट्रक को जब्त किया। कैथवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चालक और परिचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। शुक्रवार शाम 5 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी अनुसंधान जारी है।