जरीडीह: बहादुरपुर स्थित पाइप फेक्ट्री से खांजो नदी पुल तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता
बहादुरपुर पाइप फैक्ट्री से खांजो नदी पुल तक लगभग 02 किलोमीटर ग्रामीण सड़क के निर्माण कार्य में संवेदक पूरण महतो द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है, निर्माण कार्य मे अत्यंत निम्न व घटिया स्तर के कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है, बिना मेटल, बिना रोलर चलाये निर्माण कार्य को अंशु कन्स्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है जिसका विरोध ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों ने किया।