जरीडीह: जैनामोड़ स्थित कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की बैठक
जैनामोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय शामिल हुए। वही बैठक में आम लोकसभा चुनाव में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र व धनबाद लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु चुनावी रणनीति बनाई गई।