बाह: पिनाहट में कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, लाठी-डंडों से मारपीट में तीन घायल
पिनाहट थाना क्षेत्र के गंगारामपुरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार सुबह साढे 6 बजे हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने एकजुट होकर हमला किया और महिलाओं के साथ अभद्रता की, जबकि दूसरे पक्ष ने इन आरोप