बैरगनिया स्थित उच्च विद्यालय बैरगनिया में दूसरे विद्यालय में योगदान करने वाले शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से स्थानांतरित शिक्षकों को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।