दमोह: दमोह में IPL की तर्ज पर सजा डेंजर कप, राहुल 11 बनी चैंपियन; राज्यमंत्री लखन पटेल, गोपाल भार्गव और जयंत मलैया हुए शामिल
Damoh, Damoh | May 12, 2026 दमोह के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में डेंजर क्रिकेट क्लब और गणेश फैंस क्लब द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट “डेंजर कप” का फाइनल रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल में राहुल 11 दमोह ने हटा 11 को हराकर खिताब जीता और ₹75 हजार की पुरस्कार राशि हासिल की। समापन समारोह में राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक जयंत मलैया और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव शामिल हुए।