बीकानेर: बीकानेर कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा
बीकानेर जिले की पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी लिछमण गिरी को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 1 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, जो पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में दिया जाएगा। मामला वर्ष 2023 का है, जब शहर के एक क्षेत्र से नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई