सिमगा: सुशासन तिहार जनता के साथ छलावा, सुशील शर्मा पूर्व मंडी अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने चर्चा करते हुए कहा कि सुशासन तिहार ढकोसला मात्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल अपनी उपलब्धि का प्रचार कर रही है जबकि किसानों को खाद बीज के लिए भटकना पड़ रहा है।उन्होंने कहा भाजपा सरकार झूठी वाहवाही लूटने में लगी है।