कुंडा: चकवड़गांव में शॉर्ट सर्किट से 10 बीघा गेहूं की फसल हुई राख, किसानों में भारी आक्रोश
बाघराय क्षेत्र के चकवड़ गांव में मंगलवार शाम 4 बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने तूफान यादव, रोघई और राजेंद्र प्रसाद की 10 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। दनियापुर और सादुल्लापुर के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के देरी से पहुँचने पर ग्रामीणों में गहरा रोष है, वहीं गरीब किसानों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट