बाली: फालना में बंद मकान में चोरी, तीन चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, स्कूटी चुराने का भी किया प्रयास
फालना के खुडाला स्थित चौधरी छात्रावास रोड पर कलतवा जाव के पास रविवार सुबह 3.30 बजे एक बंद मकान में चोरी की वारदात हुई। जब सुबह 10 बजे आस पड़ोस लोगो ने घर का ताला तोड़ा देखा तो मकान के मालिक को सूचना दी। वही जानकारी के अनुसार तीन युवक धारदार सरिया लेकर मकान में घुसे। उन्होंने घर का ताला तोड़कर अंदर का सारा सामान बिखेर दिया।