हुज़ूर: भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का ऐलान, स्वतंत्रता दिवस पर दिखेगा खास नज़ारा
Huzur, Bhopal | Aug 13, 2025 मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि देश की आजादी का पर्व इस वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों पर 15 अगस्त के अवसर पर तिरंगा लहराया जाएगा। इस पहल के जरिए देशवासियों को आजादी की वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी जाएगी और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा|