मंझनपुर: कौशाम्बी में भाकियू (अम्बावता) ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन, MSP की कानूनी गारंटी समेत कई मांगें उठाईं
किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने मोर्चा खोलते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र अतिरिक्त नायब तहसीलदार अतुल कुमार को सौंपा और किसानों से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है