बहरोड़: बहरोड़ में एसी मिस्त्री पर लोहे की रॉड से हमला, दोनों हाथ हुए फ्रैक्चर; आरोपी हिरासत में
Behror, Alwar | May 14, 2026 बहरोड़ की इंदिरा कॉलोनी में एसी रिपेयरिंग के लिए पहुंचे एक मिस्त्री पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बहरोड़ थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।