चिन्यालीसौड़ ब्लॉक की गमरी पट्टी के ग्रामसभा गमरी के नर्सिंग सेरा में देर रात हुई अतिवृष्टि से नाले में भयानक पानी के साथ पहाड़ी से मलबा आया। जिससे गांव के करीब 7 से 8 मकानो में भारी नुकसान हुआ तथा नर्सिंग सेरा,धैणों हलगांव के सभी घरों में पानी घुस गया है। जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।