हरदा: निकायों की मतदाता सूची के लिए 24 अक्टूबर तक लिए जाएंगे दावे-आपत्ति, 21 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन
Harda, Harda | Oct 17, 2025 आज 17 अक्टूबर शाम 6 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पुनरीक्षण 1 जनवरी 2025 की संदर्भ तारीख के आधार पर किया जा रहा है। फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले 13 नवंबर को होना था।