मोकामा: मोकामा के जलालपुर नौरंगा फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज
Mokameh, Patna | Feb 15, 2025 मोकामा के जलालपुर नौरंगा फायरिंग मामले में मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को बड़ा झटका लगा है। पटना के सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है। शनिवार को इस मामले पर सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों द्वारा दलीलें पेश की गई। बचाव पक्ष ने दलील दी कि अनंत सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है और उन्हें जमानत दी जानी चाहिए।