रूपवास: मोहर्रम पर खानुआ में निकला ताजिया जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
उपखंड की ग्राम पंचायत खानुआ में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और गम के माहौल में ताजिया एवं अलम का जुलूस निकाला गया। मुख्य बाजार से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।