सीतामऊ: भगोर मानपुरा के बीच दो पहिया वाहन की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची हुई घायल, पीड़िता के पिता ने थाने में की शिकायत
भगोर मानपुरा में दोपहिया वाहन की टक्कर से पैदल जा रही पांच वर्षीय बालिका माही घायल हो गई। पीड़िता के पिता दिलीप ने आरोपी ड्राइवर आमीन पिता मुख्तियार मुल्तानी निवासी बरखेड़ा कला जिला रतलाम के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है।