गुना: उमंग कॉलोनी में बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाओं से परेशान लोग, महिलाओं ने कलेक्टर को आवेदन देकर की मांग
गुना शहर से लगे उमंग कॉलोनी में बिजली पानी सड़क की मूलभूत सुविधाएं न होने से लोग परेशान है। 24 दिसंबर दोपहर को कॉलोनी की महिलाओ ने कलेक्टर को आवेदन दिया कहा, वैकल्पिक लाइट है कभी भी कट जाती है पानी और सड़क भी नही है। महिलाओ ने आरोप लगाया, कॉलोनाइजर ने सभी सुविधाएं देने का वादा किया लेकिन मुकर गया। कलेक्टर से बिजली पानी सड़क की सुविधा उपलब्ध कराने मांग की।