लखीमपुर: रामापुर चौराहे पर चौकी इंचार्ज सिद्धांत पवार के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों से की गई पूछताछ
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर पुलिस चौकी अंतर्गत सोमवार को रामापुर चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी इंचार्ज सिद्धांत पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहन संबंधी अभिलेखो की जांच की गई।