पुलिस आयुक्त कार्यालय में आधुनिक जनसुविधाओं का उद्घाटन, आम नागरिकों को मिलेगा बेहतर और मानवीय वातावरण
Sadar, Varanasi | Feb 10, 2026 जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं मानवीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने आज पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में नव निर्मित आधुनिक सुविधाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर इन सुविधाओं को आम नागरिकों को समर्पित किया।