तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम धनगौर का गुरुवार की दोपहर 2 बजे बीईओ नितेश पांडे ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्राचार्य कक्ष का उन्हें ताला लगा मिला। साथ ही जिस बोर्ड पर राष्ट्रगान लिखा हुआ था उसे बैनर से छिपा दिया गया था।जिसको लेकर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।