रामपुर: बुधवार को ग्राम पंचायत मंकरा में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तालाब का निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Jul 16, 2025 बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने ग्राम पंचायत मंकरा में पुलिस चौकी के सामने नवनिर्मित तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी बिलासपुर को तालाब के सौंदर्यीकरण और चारों ओर वृक्षारोपण के निर्देश दिए।