रामपुर: कलेक्ट्रेट में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने हिसार की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा
Rampur, Rampur | Jul 16, 2025 बुधवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भीम के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भी अनार्य के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और हरियाणा के हिसार में 7 जुलाई को दलित युवक गणेश की छत से फेकने से हुई मौत के विरोध में प्रदर्शन किया। हरियाणा पुलिस के विरोध में नारे लगाए। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा।