रामपुर: सेजनी नानकार में अज्ञात कारणों से पांच लोगों ने एक युवक को धारदार हथियार से पीटकर किया घायल, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा
Rampur, Rampur | Jul 16, 2025 थाना गंज क्षेत्र के सैजनी नानकार में अज्ञात कारणों से पांच लोगों ने एक युवक को धारदार हथियार से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना बुधवार की दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही है जिला अस्पताल में मेडिकल उपचार के दौरान घायल युवक के पिता ने घटना की पूरी जानकारी मीडिया को देकर बताया है कि पांच लोगों ने पीटा है।