रामपुर: कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र से पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को सट्टे की पर्ची और रकम के साथ गिरफ्तार किया
Rampur, Rampur | Jul 16, 2025 कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते सिविल लाइंस क्षेत्र से एक युवक को सट्टे की पर्ची व कुछ रकम के साथ गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया न्यायालय ने युवक को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सिविल लाइंस ने मीडिया को भेजे प्रेस नोट में लिखा है कि बुधवार की दोपहर 3:00 बजे सिविल लाइन क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है।