आंवला: आंवला पुलिस ने अभियान चलाकर 6 वारंटियों को पकड़ा, सभी आरोपियों को नियमानुसार कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया
आंवला पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। नियमानुसार कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को शनिवार को दोपहर चार बजे न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया गया था।